फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana youth murdered in America

हरियाणा के युवक की विदेश में हत्या: ग्रीन कार्ड होल्डर था संजीव, USA में करता था ड्राइविंग

Wed, 23 Jul 2025 05:56 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल
माई सिटी रिपोर्टर करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 05:56 PM IST
सार

संजीव अमेरिका में ग्रीन कार्ड होल्डर था और वहां पर ट्रक चलाने का काम करता था। इस वारदात के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

विज्ञापन
Haryana youth murdered in America
करनाल के युवक की अमेरिका में हत्या - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में करनाल के हथलाना गांव निवासी 32 वर्षीय संजीव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। संजीव दो दिन बाद भारत लौटने वाला था। घरवाले उसके स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच उनकी हत्या की खबर आई और खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


संजीव अमेरिका में ग्रीन कार्ड होल्डर था और वहां पर ट्रक चलाता था। बीते रविवार की रात संजीव रोज की तरह रेस्तरां से खाना लेने के लिए घर से निकले थे। उनके छोटे भाई को कैलिफोर्निया पुलिस का फोन आया। बताया गया कि संजीव को गोली मार दी गई है और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही करनाल के सेक्टर-32 में रह रहे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां बेसुध हैं। पिता भी चुप हो गए हैं। किसी से बोल नहीं रहे। घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई परिजनों को ढांढस बंधा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed