फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana received the first installment of 216 crores for flood relief and rescue: Deputy Chief Minister

बाढ़ से राहत और बचाव के लिए हरियाणा को मिली 216 करोड़ की पहली किस्त : उप मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana received the first installment of 216 crores for flood relief and rescue: Deputy Chief Minister
बाढ़ से राहत और बचाव के लिए हरियाणा को मिली 216 करोड़ की पहली किस्त : उप मुख्यमंत्री
- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गढ़पुर टापू में बाढ़ से राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया
विज्ञापन

- बोले, प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों को राशि भेजी गई है, जिससे एसडीआरएफ निरंतर राहत कार्य कर सके
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जलभराव की स्थिति के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत कराया गया है। गृह मंत्रालय ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को 216 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। जिले के सभी उपायुक्तों को रुपये भिजवा दिए गए हैं ताकि खाद्य सामग्री, दवाएं, सोलर लैंप व अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाए। वह बुधवार को करनाल के इंद्री क्षेत्र के गढ़पुर टापू में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इंद्री ब्लाॅक के गांव गढ़पुर टापू में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गढ़पुर टापू में एक और तटबंध के टूटने की सूचना मिली थी, जिसकी मरम्मत का कार्य जारी है। उम्मीद है कि जल्द इस पर रिंग बांध बनाकर रिसाव को बंद किया जाएगा। हालात से निपटने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। जहां भी पांच से 10 फुट तक जलभराव है, वहां सेना की मदद से खाद्य सामग्री व अन्य सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एसडीएम इंद्री अशोक कुमार, जजपा जिलाध्यक्ष गुरदेव रंबा, मीडिया प्रभारी यशपाल कर्ण, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता संजय राहर मौजूद रहे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना के अंदर अभी डेढ़ मीटर पानी कम हुआ है। दो मीटर और कम होते ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा। मंगलवार की शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक सवा लाख एकड़ क्षेत्र में जलभराव की सूचना है। सही आकलन होने के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा कि किसानों का कितना नुकसान हुआ है। प्रदेश के सभी उपायुक्तों को नुकसान का आंकलन रिपोर्ट मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed