{"_id":"674e273f00b2c711a00f0fc4","slug":"harsh-won-gold-medal-in-national-wrestling-competition-karnal-news-c-18-1-knl1004-531972-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कुश्ती की राष्ट्रीय स्पर्धा में हर्ष ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कुश्ती की राष्ट्रीय स्पर्धा में हर्ष ने जीता स्वर्ण पदक
Tue, 03 Dec 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
करनाल। कर्ण नगरी के स्टौंडी गांव के छोरे हर्ष ने ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। हर्ष ने आगरा में आयोजित अंडर 19 आयु वर्ग के 61 किलोग्राम भार वर्ग में छत्तीसगढ़ के पहलवान को हराकर यह कुश्ती जीती है। यह उपलब्धि हासिल कर वह जिले के खिलाड़ियों के लिए मिसाल बना है।
कोच सुनील कुमार ने बताया कि हर्ष ने पहले मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के पहलवान को हराया, दूसरे में तेलंगाना, तीसरे में तमिलनाडु व चौथे में मध्य प्रदेश के पहलवान को हराया। उन्होंने बताया कि हर्ष स्टौंडी गांव के ही अखाड़े का पहलवान है जो कुश्ती में बड़े स्तर पर ख्याति पाने के लिए उनके पास मार्च 2024 में मंगलौरा अखाड़े में आया था। इससे पहले 2023 में घुटने में गंभीर चोट के कारण वह कुश्ती जारी नहीं रख पाया।
जनवरी 2024 में उन्हें डेंगू बुखार हो गया था। इस कारण इस वर्ष के उनके दो साल भी व्यर्थ चले गए। मार्च से हर्ष ने जीतोड़ मेहनत करके अपने आप को इस काबिल बनाया कि वह यह प्रतियोगिता इकतरफा मुकाबलों में जीत पाया। एक बहन के इकलौते भाई हर्ष के पिता मजदूरी करते है तथा उनकी मां गृहिणी है। हर्ष करनाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे हंै। संवाद
विज्ञापन
ये हैं उपलब्धियां
झज्जर में आयोजित राज्य स्तर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर - 17 व 19 में पदक हासिल किए। अंतर जिला प्रतियोगिताओं में भी अव्वल प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।