फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hail fell with rain, fluctuations in weather

Karnal News: बारिश संग गिरे ओले, माैसम में उतार-चढ़ाव

Sat, 01 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Hail fell with rain, fluctuations in weather
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शुक्रवार की अलसुबह बारिश के बाद दोपहर को धूप खिली लेकिन देर शाम फिर झमाझम बारिश हुई। कुछ देर ओले भी गिरे। दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है।

लगातार दो पश्चिमीविक्षोभों की सक्रियता के बाद उसके आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला था। वीरवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी के साथ साथ हल्की बारिश का दौर भी चला। वीरवार की मध्यरात्रि को हल्की बारिश के बाद अलसुबह भी बारिश शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर ही बारिश हुई। बूंदाबांदी की स्थिति रातभर बनी रही।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे के बाद मौसम में सुधार हुआ और दिनभर धूप खिली रही। शुक्रवार की देर शाम कुछ देर झमाझम बारिश हुई। हल्के ओले भी गिरे। इससे कई सड़कों के किनारे जलभराव जैसी स्थिति दिखने लगी। बाजार में भी सड़कों पर कीचड़ हो गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वीरवार को 20 था। अधिकतम तापमान 17 से कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि अब मौसम खुश्क होने की संभावना है लेकिन आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है। जिसके कारण मौसम में बदलाव की संभावना बनी रहेगी। कहीं कहीं बूंदाबांदी की भी स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बीच तेज हवा से बिछी गेहूं की फसल

जुंडला। शुक्रवार को हवा के साथ बूंदाबांदी रुक रुककर दिनभर जारी रहीं। इससे क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गेहूं की अगेती फसल जमीन पर बिछी हुई नजर आई। कुछ किसानों ने बारिश से पूर्व गेहूं की फसल में अंतिम सिंचाई कर दी थी। किसान दीनबंधू शर्मा, राजकुमार भार्गव, सिया राम शर्मा, हक्कम राणा सहित सेठी गौतम जुंडला का कहना है कि गेहूं की फसलों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। यदि तेज बारिश के साथ हवाएं चलती है तो अधिक नुकसान हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed