फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government will honor senior citizens

Karnal News: सरकार वरिष्ठ नागरिकों को करेगी सम्मानित

Sun, 24 Nov 2024 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 24 Nov 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Government will honor senior citizens
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। समाज कल्याण विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों तथा उनकी देखभाल के लिए काम करने वाली संस्थाओं तथा ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए 25 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। हर साल एक अक्तूबर को मनाए जाने वाले सीनियर सिटीजन वेलफेयर डे के उपलक्ष्य में पुरस्कार राज्य स्तर पर प्रदान किए जाने हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि 100 वर्ष की आयु पार कर चुके बुजुर्ग, विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली बुजुर्ग महिला, वरिष्ठ मूर्तिकार, चित्रकार, नर्तक, गायक, संगीतज्ञ, खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ वृद्धाश्रम, बेस्ट डे केयर सेंटर, बुजुर्गों की सेवा करने वाली ग्राम पंचायत व समाजसेवी संगठनों को सीनियर सिटीजन वेलफेयर अवार्ड के लिए चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि साहस और हिम्मत की किसी घटना में शामिल रहे बुजुर्ग को करेज एंड ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार बेस्ट मदर अवार्ड, सीनियर पेंटर, सीनियर स्कल्पचर अवार्ड भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत पुरस्कार हासिल करने वाले वरिष्ठ नागरिक को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: 50 हजार, 30 हजार व 20 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा संस्थागत अवॉर्ड जैसे ग्राम पंचायत, ओल्ड एज होम आदि को एक लाख, 75 हजार तथा 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। आवेदक विकास सदन स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed