फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government will bear the expenses of OBAC and SC children's further education from school

Karnal News: सरकार उठाएगी ओबीएसी व एससी बच्चों की स्कूल से आगे की पढ़ाई का खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Government will bear the expenses of OBAC and SC children's further education from school
सरकार उठाएगी ओबीएसी व एससी बच्चों की स्कूल से आगे की पढ़ाई का खर्च
- मुख्यमंत्री ने इंद्री की रैली में किया एलान, बोले- एक जनवरी से लागू होगी व्यवस्था
विज्ञापन

- कांग्रेस पर भी कसा तंज,- जहां ये जीते वहां ईवीएम ठीक, जहां हारे वहां गलत क्यों
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/कुरुक्षेत्र। स्कूल के बाद अब आगे की पढ़ाई के लिए ओबीसी व एससी वर्ग के विद्यार्थियों की जेब पर भार नहीं पड़ेगा। विद्यार्थियों की फीस का खर्चा अब हरियाणा सरकार उठाएगी। इंद्री में आयोजित धन्यवाद रैली में सीएम नायब सैनी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने 12वीं के बाद उच्च शिक्षा की फीस माफ करने का एलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जनवरी 2025 से यह निर्णय लागू हो जाएगा। हरियाणा में ओबीसी व एससी समाज का बच्चा देश के किसी भी सरकारी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक या एमबीबीएस की पढ़ाई करें। उसकी पूरी फीस का खर्चा हरियाणा सरकार खुद उठाएगी। हमने राज्य में अनुसूचित जातियों के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करवाया है।
विज्ञापन


रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के सहयोगी दल हमसे हिसाब मांग रहे थे। जब हमने चुनाव में इन लोगों से सवाल किए तो इनके पास जवाब नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कर्ण दलाल के ईवीएम पर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से जनता ने इस पार्टी का सफाया किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि जहां कांग्रेस जीत गई वहां ईवीएम को सही बता रहे हैं। जहां इनकी हार हुई वहां ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। दरअसल, कर्ण दलाल खुद समझ नहीं पा रहे कि वे कैसे हार गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता मान चुके थे कि हरियाणा में उनकी सरकार बन रही है। लेकिन जनता ने इन्हें आईना दिखा दिया। मुख्यमंत्री ने रैली में इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की लागत वाली चार परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया।


हमने एमएसपी की गारंटी दी, कांग्रेस देकर दिखाए : सीएम

सीएम नायब सैनी ने कहा कि किसानों के हितों पर राजनीति ठीक नहीं है। हरियाणा के किसानों को 100 प्रतिशत एमएसपी की गारंटी दे दी है। हरियाणा सरकार ने किसानों की फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना की कांग्रेस सरकारें किसानों को एमएसपी की गारंटी देकर दिखाएं।


मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र की पिहोवा अनाजमंडी में आयोजित रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि वे पूछते थे कि भाजपा सरकार ने 10 साल में कितना काम किया। जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अकेले पिहोवा में 10,57 करोड़ के विकास कार्य किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ फैलाते थे कि मोदी सरकार बनी तो संविधान बदल जाएगा मगर जनता ने जवाब दिया और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed