फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Goods stolen from warehouse, three women seen in CCTV

Karnal News: गोदाम से सामान चोरी, सीसीटीवी में दिखीं तीन महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen from warehouse, three women seen in CCTV
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जनकपुरी में प्लास्टिक हाउस के गोदाम से रात को सामान चोरी हो गया। गोदाम मालिक ने पड़ोस के तीन लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गोदाम का रास्ता दो गलियों से लगता है, सीसीटीवी में रात को दो महिलाएं पिछली गली से सिर पर कट्टा उठाकर जातीं दिख रही हैं। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस को दी शिकायत में गोशाला रोड स्थित साईं प्लास्टिक हाउस के संचालक पीयूष ने बताया कि रात को उनके गोदाम से 20 एल्यूमिनियम की सीढ़ी, 12 प्रेस टेबल, 18 शूज रैक, 30 वाइप, 50 बॉक्स लाइटर, 30 डिब्बे खूंटी, 120 टायलेट ब्रुश और 150 स्टील की बोतलें चोरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस के चार लोगों ने ही मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। इनमें से तीन के नाम गणेश, रीना और जमुना है। उन्होंने बताया कि वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed