फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   God takes incarnation when humanity is suffering: Divesha

मानवता के पीड़ित होने पर अवतार लेते हैं प्रभु : दिवेशा

Sat, 26 Apr 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 26 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
God takes incarnation when humanity is suffering: Divesha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से वसंत विहार में आयोजित श्रीकृष्ण कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी दिवेशा भारती ने प्रवचन करते हुए कहा कि जब द्वापर युग में कंस ने अत्याचारों से संपूर्ण मानवता को पीड़ित किया तब धरती मां व्यथित हो उठी। उसी क्षण श्री हरि के चरणों में पुकार करती है, तब प्रभु उसकी पुकार सुनकर अवतार लेते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रभु का प्रकटीकरण पुनः धर्म, सत्य, न्याय की स्थापना करता है। क्योंकि प्रभु आते ही इसलिए हैं। जब जब भी एक इंसान पथभ्रष्ट हो जाता है। अपने आचरण, व्यक्तित्व को खत्म कर मानव न रहकर दानव बन जाता है, तब-तब प्रभु आते हैं। यह सत्य हैं। आज के वर्तमान समय में यदि झांक कर देखें तो पता चलता है किस प्रकार एक इंसान अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है।
विज्ञापन

उसे प्रभु का भय नहीं रहा, बुरे कर्मो का डर नहीं रहा। आज अखबारों में पढ़ते हैं, टीवी के माध्यम से सुनते हैं कि किस प्रकार से इंसान के आचरण में गिरावट आ गई है। जब भी ऐसा होता है तब प्रभु भक्तों की पुकार सुनकर एक गुरु रूप धारण कर अवतरित होते हैं। प्रभु का प्रत्यक्ष प्रकटीकरण समाज में पुनः धर्म, सत्य, न्याय की स्थापना करता है। पतन की पगडंडियों पर चल रहे मानव समाज की बांह थाम कर उसे अध्यात्म के मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed