फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girls from government schools won in football and taekwondo

Karnal News: फुटबॉल और ताइक्वांडो में सरकारी स्कूलों की लड़कियों ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Girls from government schools won in football and taekwondo
- दौड़ में निजी स्कूलों के धावक अव्वल, खंड स्तरीय खेलों का हुआ आयोजन
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। खंड स्तर पर लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के भी खेल मुकाबले शुरू हो गए हैं। स्कूली खेलों में राजकीय स्कूलों के खिलाड़ी पहले दिन एथलेटिक्स में पिछड़े। जबकि फुटबॉल और ताइक्वांडो के मुकाबलों में सरकारी स्कूलों की लड़कियों ने बाजी मार ली। इधर, दौड़ में केवल निजी स्कूलों के धावकों ने ही तेज दौड़ते हुए पुरस्कार अपने नाम किए।

शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली खेलों का आयोजन कर्ण स्टेडियम, पीएमश्री स्कूल और निशान स्कूल के खेल मैदान में आयोजित किए जा रहे हैं। जहां पर खंड के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। बुधवार को कई खेलों के रोचक मुकाबले हुए। वीरवार तक चलने वाली प्रतियोगिता में 30 खेलों के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने खेलों का आगाज किया। उन्होंने कहा कि खेल मुकाबले विद्यार्थियों के लिए जरूरी हैं। स्कूल स्तर पर ही बच्चों को खेलों में मजबूत करेंगे तो ओलंपिक जैसे मुकाबलों में भविष्य में हमें शानदार परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरएस ने निशान को 29 रन से हराया

क्रिकेट के मुकाबले निशान पब्लिक स्कूल के मैदान में हुए। अंडर-19 आयु वर्ग के पहले मुकाबले में आरएस पब्लिक स्कूल की टीम ने निशान पब्लिक स्कूल की टीम को 29 रन से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 को सात विकेट से हराया। अंडर-14 आयु वर्ग के लड़कियों के फुटबॉल के मुकाबले में राजकीय स्कूल उचाना की टीम प्रथम, पुंडरक स्कूल की टीम द्वितीय रही। वहीं ताइक्वांडो में राजकीय स्कूल टपराना के शिवकुमार ने अंडर-17 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।



प्रतियोगिता के परिणाम

100 मीटर दौड़, अंडर-14 लड़के
स्थान
नाम
स्कूल

प्रथम
प्रियांशु
आरएस पब्लिक स्कूल

द्वितीय
रेहान मान
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल

तृतीय
हर्ष
पारस पब्लिक स्कूल

-

100 मीटर दौड़, अंडर-17 लड़के
स्थान
नाम
स्कूल


प्रथम अर्व रावल
डीएवी पीपीएस

द्वितीय
ओम बतान
डीएवी पीपीएस

तृतीय
कमलदीप
प्रकाश पब्लिक स्कूल

------

100 मीटर दौड़, अंडर-19 लड़के
स्थान
नाम
स्कूल


प्रथम
हर्षित
आरएस पब्लिक स्कूल

द्वितीय
हिमांशु
पारस पब्लिक स्कूल

तृतीय
शुभम
डीएवी पब्लिक स्कूल

-

200 मीटर दौड़, अंडर-19 लड़के
स्थान
नाम
स्कूल

प्रथम
हर्षित
आरएस पब्लिक स्कूल

द्वितीय
रितिक
प्रताप पब्लिक स्कूल

तृतीय शंटी रावल
पारस पब्लिक स्कूल

-

600 मीटर दौड़, अंडर-14 लड़के
स्थान
नाम
स्कूल

प्रथम
आदित्य
एसपीएस कान्वेंट

द्वितीय यक्श पाल
बाबा रामदास विद्यापीठ

तृतीय
मुकेश
राजकीय स्कूल नगला मेघा



खो-खो (लड़कियां)
- अंडर-14 : विजेता पब्लिक स्कूल प्रथम और राजकीय उच्च विद्यालय नलवी पार द्वितीय।

- अंडर-17 : बाबा रामदास विद्यापीठ प्रथम और जीएसएसएस संगोहा द्वितीय।



फुटबॉल, अंडर-14 लड़कियां
प्रथम : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना

द्वितीय : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुंडरक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed