फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girls enrolled in ITI will get free travel facility

आईटीआई में दाखिला लेने वाली छात्राओं को मिलेगी निशुल्क सफर की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Girls enrolled in ITI will get free travel facility
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। नई शुरू हुई सांभली रोड स्थित राजकीय आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। संस्थान प्रबंधन की ओर से इस बार यहां दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था भी की गई है। आईटीआई की तरफ से लड़कियों के लिए फ्री ई-रिक्शा व ऑटो की सुविधा दी जाएगी। जो रोजाना निसिंग बस स्टैंड से आईटीआई तक लड़कियों को निशुल्क सफर कराएगी।
सातवें चरण के तहत दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। जिन आवेदकों ने पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया है, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से दाखिला नहीं ले पाए। वो भी दाखिला ले सकते हैं। वहीं नए आवेदकों के लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण 29 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

जिनमें पहले आओ पहले पाओ के तहत रोजाना पंजीकरण करके विभिन्न ट्रेडों में दाखिले दिए जाएंगे। आईटीआई के प्रिंसिपल राकेश भाटिया ने बताया कि निसिंग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छह चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कुछ ट्रेडों में सीटें रिक्त हैं। सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू करके अभ्यर्थियों को एक मौका और दिया है। इसके अनुसार रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी जिस में शामिल विद्यार्थियों को उसी दिन शाम तक दाखिले दिए जाएंगे। निसिंग आईटीआई में कुल 15 ट्रेड हैं। जिनमें 11 ट्रेडों में अभ्यर्थी दाखिला ले सकते हैं। इनमें टर्नर, मशीनिस्ट, आरएसी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डीएमसी, कोपा, वेल्डर, कारपेंटर, डीजल मेकेनिक, कटिंग सेविंग, स्टेनो इंग्लिश और ब्यूटीशियन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed