फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Geeta Jayanti Mahotsav will be celebrated at all the pilgrimage places in the district

Karnal News: जिले के सभी तीर्थों पर मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti Mahotsav will be celebrated at all the pilgrimage places in the district
सीएम के मुख्य प्रधान सचिव ने उपायुक्तों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्णनगरी में गीता जयंती महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इतना ही नहीं जिले में स्थित करीब 40 तीर्थ स्थलों की साज-सज्जा भी कराई जाएगी। वहां विभिन्न कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 28 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में भव्य ढंग से मनाया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ प्रबंधों की समीक्षा की। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी को अच्छे तरीके से करें और अपने-अपने जिलों में भव्य व गरिमापूर्ण ढंग से कार्यक्रमों का आयोजन करें। इनमें जनप्रतिनिधियों के साथ सभी धर्म के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मुख्य प्रधान सचिव ने जानकारी दी कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में तंजानिया पार्टनर देश और उड़ीसा पार्टनर राज्य के रूप में शामिल हो रहे हैं। तंजानिया तथा उड़ीसा के कलाकार अपनी संस्कृति का प्रदर्शन अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से करेंगे और हरियाणवी संस्कृति से भी परिचित होंगे। जिला स्तर पर गीता महोत्सव नौ दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित होने है। जियो गीता परिवार का सहयोग लिया जाए तथा सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। महाभारत काल से जुड़े 48 कोस की परिधि में आने वाले पांच जिले कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद व पानीपत में करीब 182 तीर्थ स्थल स्थापित हैं। इन सभी तीर्थों की साज सज्जा की जाए और गीता जयंती महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएं ताकि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को गांव के लोग भी देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed