फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gangrep abducted girl

अपहरण कर लड़की से गैंगरेप

Mon, 10 Aug 2015 01:20 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
शहर की एक लड़की ने अपहरण व गैंगरेप की शिकायत दी है। देर रात पुलिस ने
विज्ञापन
लड़की का मेडिकल करवाकर तीन के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

लड़की असम की रहने वाली है और अपनी शादी के लिए मार्केट से कपड़े खरीदने आई थी। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता की अगले महीने शादी है। लड़की शनिवार को दुपट्टा मार्केट में खरीदारी करने गई थी। आरोप है कि इस दौरान तीन युवक इसका अपहरण कर कार में घरौंडा के होटल में ले गए।

 वहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से असम की रहने वाली है। कई वर्षों से वह दिल्ली में माता-पिता के साथ रहती थी। जिस लड़के से इसकी शादी होनी थी उस लड़के की बहन दिल्ली में नौकरी करती है और वह युवती लड़के की बहन के साथ करनाल आई थी। शनिवार को उसके साथ गैंगरेप किया और रविवार को किसी तरह बचकर वह घर पर पहुंची। घर वालों के साथ उसने सिटी थाने में शिकायत दी।

कोट 
लड़की ने गैंगरेप की शिकायत दी है। युवती मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
- ओमप्रकाश, अतिरिक्त प्रभारी, सिटी थाना करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed