Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cold weather affects ear health; 12 patients daily

Karnal News: सर्दी से कानों की सेहत प्रभावित, रोज 12 रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cold weather affects ear health; 12 patients daily
करनाल। बढ़ती सर्दी कानों की सेहत को प्रभावित कर रही है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 10-12 मरीज कान से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। यह संख्या विगत एक माह में बढ़ी है। इससे पहले मरीजों की संख्या 2-3 ही रहती थी।
विज्ञापन

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयवर्धन के अनुसार, नवंबर से फरवरी तक कान में दिक्कत के मरीज अधिक आते हैं। सर्दी और वायु में नमी के बढ़ने से कानों में परेशानी बढ़ने से ऐसा होता है। उन्होंने बताया कि धूल और बारीक कण एलर्जी की समस्या के मरीज भी होते हैं। इससे कुछ लोगों को कान में खुजली, भारीपन और दर्द जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।
विज्ञापन

उनके अनुसार, मोबाइल पर लंबे समय तक तेज आवाज में गाने सुनना और ईयरफोन का लगातार इस्तेमाल करना भी कानों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लगातार तेज आवाज के संपर्क में रहने से सुनने की क्षमता प्रभावित होने का खतरा रहता है। कई लोग कान में दर्द, सीटी जैसी आवाज सुनाई देने और सुनने में परेशानी होने पर भी ईयरफोन का इस्तेमाल जारी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान में परेशानी होने पर न करें अनदेखी
डॉ. जयवर्धन ने बताया कि कान में लगातार दर्द, खुजली, पानी या मवाद आना, सुनाई कम देना अथवा कान में घंटी बजने जैसी आवाज महसूस होना ऐसे लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कान में बिना चिकित्सकीय सलाह के तेल या कोई दवा डालने से बचना चाहिए। ईयरफोन का इस्तेमाल सीमित समय तक और कम आवाज में करना चाहिए। कानों की सफाई के लिए नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। परेशानी बने रहने पर ईएनटी विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed