फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four new cases of dengue came

डेंगू के चार नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Four new cases of dengue came
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में सोमवार को डेंगू के चार नए मामले आए हैं। इनमें तीन करनाल शहर के हैं वहीं एक केस निसिंग का है। अब तक जिले में डेंगू के 16 केस आ चुके हैं। हालांकि डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लाइनें लग रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सितंबर में 51932 घरों में जाकर लारवे की जांच की गई थी, इनमें से 1362 घरों में लारवा मिला था और 948 घरों को नोटिस जारी किया था लेकिन अक्तूबर में भी घरों से लारवा मिल रहा है।
पिछले चार दिन में विभाग की टीम ने 6221 घरों की जांच की। इनमें से 125 घरों में लारवा मिला और 45 घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों, अटल पार्क सहित अन्य जगहों पर भी लारवा मिला चुका है। स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें रोज घर- घर जाकर लारवा चेक कर रही हैं। वहीं टीम रक्त के सैंपल लेकर भी जांच कर रही है। इस बार बारिश ज्यादा हो रही है। यही कारण है कि मच्छरों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

वर्जन
डेंगू के अभी तक 16 मामले आ चुके हैं। इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। साथ ही मच्छरों से भी अपना बचाव करना होगा। तभी डेंगू फैलने से रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजू पाठक, नोडल अधिकारी मलेरिया, डिप्टी सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed