फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer union angry over lack of action in paddy scam

Karnal News: धान घोटाले में कार्रवाई न होने से नाराज किसान यूनियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer union angry over lack of action in paddy scam
किसान नेता बाहदुर मेहला
करनाल। धान घोटाले में शामिल बड़े अधिकारियों की जांच न करने को लेकर भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। जिन अधिकारियों पर केस दर्ज किए गए हैं, उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी की है। यूनियन प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी ने सरकार से सवाल किए हैं कि क्या बड़े अधिकारियों ने सरकार के संरक्षण में करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम दिया है। क्या इसीलिए इन अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने इन अधिकारियों पर कार्रवाई न करके यह साबित कर दिया कि भ्रष्टाचार 100 प्रतिशत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम ने 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाने की बात कही थी। सरकार स्पष्टीकरण जारी करे कि क्या एक भी फसल एमएसपी पर खरीदी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed