{"_id":"6a14b8eca701c5da5601f911","slug":"expedite-investigation-of-criminal-cases-adc-karnal-news-c-18-knl1018-914266-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधिक मामलों की जांच में लाएं तेजी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधिक मामलों की जांच में लाएं तेजी : एडीसी
Tue, 26 May 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 26 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
करनाल। लघु सचिवालय सभागार में चिन्हित अपराधों पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल रईया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आपराधिक मामलों पर चर्चा की गई। इसमें महिलाओं के विरूद्ध अपराध, पासपोर्ट एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल रहे। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला में दर्ज संगीन अपराधों की जांच में तेजी लाई जाए। डीएसपी संदीप ने बताया कि जिला में चिन्हित अपराध के अब तक 139 केस आए हैं। इनमें से 33 में फैसला हो चुका है। 20 मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। 3 मामलों में भगोड़ा घोषित किए जा चुके हैं। अभियुक्त की मृत्यु के कारण एक मामला बंद कर दिया गया। 81 केस गवाही पर हैं। 4 मामलों में आरोप तय किए जाने हैं, 3 में बचाव पक्ष की ओर से गवाही होनी हैं। जिला न्यायवादी डॉ. पंकज सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन