Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   E-rickshaw driver killed by a heavy vehicle on Meerut Road

Karnal News: मेरठ रोड पर भारी वाहन की ई-रिक्शा चालक की जान गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed by a heavy vehicle on Meerut Road
करनाल। मेरठ रोड पर गंजोगढ़ी जाने वाले रास्ते पर शनिवार रात अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक मिंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की ईआरवी नंबर 411 मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी रामदिया ने बताया कि नगला फार्म निवासी मिंद्र सिंह शनिवार रात ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। भारी वाहन के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई कर्ण सिंह ने बताया कि मिंद्र आमतौर पर समय पर घर पहुंच जाता था लेकिन शनिवार रात काफी देर तक नहीं लौटा। उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठाया गया। कुछ देर बाद किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाकर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------
तेज रफ्तार कार ने दाे लोगों को मारी टक्कर, घायल
-नीलोखेड़ी में 22 नवंबर की शाम हुआ था हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल।
नीलोखेड़ी में घर के बाहर खड़े गुरचरण सिंह को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर की हड्डी टूट गई। पास में खड़ा एक मजदूर भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल की पत्नी की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कारसा रोड स्थित गौराया फार्म के नजदीक रहने वाली सुखविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर की शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच उनके पति गुरचरण सिंह घर के बाहर पड़ोसी के मजदूर लीला राम के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव अंजनथली की तरफ से तेज रफ्तार से आई कार ने दोनों को सीधी टक्कर मार दी।
शिकायत के अनुसार, लीला राम को कम चोटें आईं जबकि गुरचरण सिंह के सिर, छाती और पैर में गंभीर चोटें लगीं। उनके पैर की हड्डी टूट गई। बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में शनिवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed