फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   dowry case in karnal

दहेज के सामान की निशानदेही पर व्यापारी के घर के बाहर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
dowry case in karnal
दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जबरदस्ती गर्भपात करवाने के मामले में गिरफ्तार करनाल के व्यापारी अनीश गुप्ता के घर शनिवार को पंचकूला पुलिस उसकी पत्नी को लेकर पहुंची। पुलिस दहेज के सामान की निशानदेही कराने को पहुंची थी, लेकिन इस पर व्यापारी पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। काफी देर तक हंगामे के बाद आखिरकार पीड़ित महिला को साथ लेकर पुलिस अधिकारी घर के अंदर गई। इससे पहले, मीडिया के साथ भी पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और कैमरा छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

बता दें कि पंचकूला थाने में अनीश गुप्ता, अनीश की मां नेहा गुप्ता, उसकी बुआ व कुछ अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पंचकूला पुलिस ने आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर अदालत से 10 सितंबर तक रिमांड पर ले रखा है। पीड़िता की अनीश से शादी अप्रैल, 2018 में हुई थी। बाद में विवाद हो गया। इस मामले में पंचकूला पुलिस शनिवार को सेक्टर-13 स्थित अनीश के घर 937 पर दहेज में दिए सामान की निशानदेही के लिए पहुंची। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो घर के अंदर जाने को लेकर लड़की और लड़का पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ भी पंचकूला से पहुंची महिला पुलिस अधिकारी ने बहस की और फोटोग्राफी करने से रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

मीडिया से भिड़ी पुलिस अधिकारी, कैमरा छीनने की कोशिश
पंचकूला से आई महिला पुलिस अधिकारी पीड़िता को अपने साथ लेकर आई थी। जैसे ही महिला पुलिस और पीड़िता घर के बाहर पहुंचे तो लड़का पक्ष के लोगों ने अंदर ले जाने को लेकर विरोध किया। जब यह हंगामा चल रहा था कि मीडिया कर्मी भी वहां मौके पर पहुंच गए। फोटो लेते समय महिला पुलिस अधिकारी ने दुर्व्यवहार कर कैमरा बंद करने की नसीहत दी। इतना ही नहीं अन्य पुलिस कर्मी ने कैमरा छीनने की कोशिश की और जबरदस्ती कैमरा बंद कराया। इतना ही नहीं आरोपी पक्ष के लोगों ने भी मीडिया कर्मियों से भिड़ने की कोशिश की। मौके पर सेक्टर-13 के चौकी इंचार्ज जितेंद्र समेत अन्य पुलिस बल तैनात रहा। इस पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र का कहना है कि पति और पत्नी के विवाद का मामला है। पंचकूला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed