{"_id":"66f4bb6b542c9abf550ed469","slug":"dominance-of-sainik-school-in-nda-written-examination-karnal-news-c-18-knl1008-483788-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एनडीए की लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एनडीए की लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल का दबदबा
Thu, 26 Sep 2024 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
करनाल। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एनडीए का लिखित परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इसमें सैनिक स्कूल कुंजपुरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 44 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। खास बात यह है कि स्कूल का प्रतिशत दर भी 44 फीसदी रहा है। सफलता प्राप्त करने वाले इन विद्यार्थियों को प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि पूरे भारत में रक्षा मंत्रालय से 33 स्कूल संचालित होते हैं। हरियाणा के सैनिक स्कूल कुंजपुरा का प्रतिशत दर लगभग 44 प्रतिशत रहा है। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में वर्तमान में 12वीं कक्षा से 27 छात्र एवं पुराने छात्रों में 17 छात्रों ने यह सफलता प्राप्त की।
उप प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर मनप्रीत सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा ने भी छात्रों की हौसलाअफजाई की। सीनियर मास्टर संजय चौहान के नेतृत्व में एनडीए सेल के इंचार्ज पवन ने समस्त शिक्षकों के सहयोग से यह परिणाम लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एनडीए की परीक्षा वर्ष में दो बार अप्रैल और सितंबर में आयोजित की जाती है। लगभग पांच लाख से भी ज्यादा छात्र परीक्षा में प्रतिभागिता करते हैं, जिसमें लगभग 10 प्रतिशत तक छात्र ही लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं। लगभग दो से तीन सौ पदों के मध्य यह प्रतिस्पर्धा होती है।