फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Diet principal will check children's reading and writing skills

Karnal News: बच्चों की पढ़ने-लिखने की दक्षता जांचेंगे डाइट प्राचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Diet principal will check children's reading and writing skills
- राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की मुहिम अब जिलों से शुरू होगी। प्रत्येक जिले में मौजूदा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) को इसका जिम्मा सौंपा गया है, जो न सिर्फ जिले के प्रत्येक स्कूल के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे, बल्कि प्रदर्शन मानक से खराब होने पर वह उन स्कूलों के संबंधित विषय के शिक्षकों को नए सिरे से प्रशिक्षण भी देगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सभी जिलों के डाइट प्राचार्य, बीआसी व एबीआरसी आदि अधिकारियों को स्कूलों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं जिसके लिए उन्हें टारगेट दिया गया है। इस दौरान उक्त अधिकारी पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की पढ़ने-लिखने की दक्षता जांचेंगे और उनमें सुधार के टिप्स देंगे।

दो भागों में होगी मेंटरिंग -
- एफएलएन मेंटरिंग- सभी एबीआरसी और बीआरपी के लिए कक्षा पहली से तीसरी में भौतिक रूप से दौरा कर स्कूलों और कक्षाओं में निरीक्षण किया जाएगा। विजिट फॉर्म निपुण मेंटर ऐप के माध्यम से भरे जाएंगे।
विज्ञापन


- प्राथमिक परामर्श- सभी डाइट, एबीआरसी, बीआरसी के लिए कक्षा चौथी से आठवीं में भौतिक रूप से दौरा कर स्कूलों और कक्षाओं का निरीक्षण किया जाएगा। समीक्षा ऐप के माध्यम से विजिट फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहेगा शेड्यूल-
- एफएलएन मेंटरिंग- इसमें सभी सभी एबीआरसीएस एवं बीआरपी के लिए कक्षा पहली से तीसरी के लिए कम से कम छह स्कूल विजिट और ग्रेड 1-3 के लिए कम से कम 15 अद्वितीय कक्षा भ्रमण का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, सभी एफएलएन समन्वयक के लिए कक्षा पहली से तीसरी के लिए कम से कम पांच स्कूल विजिट और ग्रेड 1-3 के लिए कम से कम 10 अद्वितीय कक्षा भ्रमण का लक्ष्य दिया गया है।

- प्राथमिक परामर्श- सभी डाइट, एबीआरसी, बीआरसी के लिए, कक्षा 4-8 में भौतिक रूप से दौरा किया जाएगा। इसके लिए डाइट प्राचार्य को ग्रेड 4-5 के लिए कम से कम एक स्कूल विजिट, दो क्लास विजिट तथा ग्रेड 6-8 के लिए दो स्कूल विजिट, छह क्लास विजिट का लक्ष्य दिया गया है।

- सभी सक्षम सहयोगी को ग्रेड 4-5 के लिए कम से कम एक स्कूल विजिट, दो क्लास विजिट तथा ग्रेड 6-8 के लिए दो स्कूल विजिट, छह क्लास विजिट का लक्ष्य दिया गया है।

- सभी एबीआरसी, बीआरपी को ग्रेड 4-5 के लिए कम से कम दो स्कूल विजिट, चार क्लास विजिट तथा ग्रेड 6-8 के लिए तीन स्कूल विजिट, नौ क्लास विजिट का लक्ष्य दिया गया है।


----
स्कूल दौरे के दौरान प्रशिक्षकों को इन बातों का रखना होगा ध्यान-

- उड़ान कक्षाओं का संचालन (उड़ान कक्षा में कम से कम 1-3 स्कूलों का दौरा किया जाना चाहिए)

- उड़ान कक्षाओं में ई-टीएलएम का उपयोग।

- टीएलसी इन्फोग्राफिक चिपकाने का अनुपालन।

- टीएलसी का अनुपालन।

- शिक्षक सॉफ्ट स्किल्स।

---

वर्जन-

एससीईआरटी ने स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य आगामी सभी महीनों के लिए हैं। जब तक किसी महीने के लिए अलग से निर्देश नहीं दिए जाते, तब तक उपरोक्त लक्ष्यों का पालन किया जाएगा। यदि क्लस्टर में लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्कूल नहीं हैं तो मेंटर अपने क्लस्टर में पहले से ही देखे गए स्कूलों का दौरा कर सकते हैं। इस मामले में क्लस्टर के सभी स्कूलों को कवर करना आवश्यक है।

- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रिंसिपल डाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed