{"_id":"6716fbcad5e7b927a50830f4","slug":"determination-is-necessary-to-be-successful-radhika-karnal-news-c-18-knl1008-503945-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाब होने के लिए दृढ़ निश्चय जरूरी : राधिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामयाब होने के लिए दृढ़ निश्चय जरूरी : राधिका
विज्ञापन
- घरौंडा की बेटी राधिका सेन बनीं जज
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। शहर की पहली जज बनीं राधिका सेन का स्वागत किया गया। वह जज के पद पर चयन होने के बाद पहली बार घरौंडा में अपने मायके पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जीवन में कामयाब होने के लिए शिक्षा, मेहनत और दृढ़ निश्चय जरूरी है।
राधिका ने बताया वह अपने अभिभावकों के कुशल मार्गदर्शन से इस मंजिल तक पहुंच पाई है। उन्होंने युवकों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई में पूरा समय लगाएं तो उनकी तरक्की के रास्ते में कोई दिक्कत नहीं आ सकती। राधिका सेन की शादी छह माह पहले अंबाला स्थित उच्च न्यायालय के एडवोकेट जशकरन के साथ हुई थी। जब राधिका सेन की जज के पद पर चयन हुआ था वह उस समय अपने ससुराल में थी। परिवार में उनकी दादी सेवानिवृत्त हेड टीचर सुरिंदर कौर हैं।