{"_id":"680bf6562057f2e9cf06c14e","slug":"demonstration-held-for-the-release-of-citu-district-secretary-karnal-news-c-18-knl1008-632247-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीटू जिला सचिव की रिहाई के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीटू जिला सचिव की रिहाई के लिए किया प्रदर्शन
Sat, 26 Apr 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जन संगठनों और कर्मचारी संगठनों ने जगपाल राणा की रिहाई को लेकर प्रदर्शन किया। फव्वारा पार्क में सभा करने के बाद जिला सचिवालय में पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
राज्य महासचिव जय भगवान, राज्य सचिव सुनील दत ने कहा कि सीटू जिला सचिव जगपाल राणा पर लगाई गई सभी धाराएं निराधार है। कर्मचारी संगठन इनकी कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने बताया कि जगपाल राणा के बीजना गावं में नौ अप्रैल को उनके परिवार व पड़ोसियों का झगडा हुआ था। जगपाल राणा झगड़े में बीच बचाव करने गए तो पुलिस ने संगीन धाराएं लगाकर उन्हें 11 अप्रैल से जेल में बंद कर रखा है।
झगड़े से जगपाल राणा का कोई लेना देना नही है। जगपाल राणा सीटू की सभी यूनियनों की अगुवाई करता है इसलिए पुलिस ने बदले की भावना से झुठा मुकदमा बनाया है। उन्होंने मांग की है कि जगपाल राणा पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेकर उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए। इस मौके पर कृष्ण शर्मा, सुशील गुर्जर, सेवा राम, बलराज, ओमप्रकाश सिहमार, कामरेड जगमाल सिह, जरासो देवी, सतपाल सैनी, ओपी माटा, सुदेश, सर्वेश राणा, बिजनेश राणा, सुरेश कुमार, रूपा राणा, जरासो देवी, अशोक अरोडा, मनोज कुमार मौजूद रहे।