{"_id":"65a46329d3c2de9d5d0d5e74","slug":"death-of-newborn-uproar-among-family-members-karnal-news-c-18-knl1008-305330-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्ला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने सही उपचार नहीं किया। बल्ला निवासी जोगिंदर ने बताया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने उसकी हालत सामान्य बताई मगर प्रसव के बाद नवजात की मौत हो चुकी थी। नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
गर्भवती महिला के साथ स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद राम मेहर शर्मा ने बताया कि वह रेनू को शनिवार शाम साढ़े पांच बजे लेकर आए थे। दो घंटे के अंतराल में स्टाफ नर्स ने परिजनों को गुमराह करके रखा। परिजनों द्वारा बार-बार करनाल रेफर करने के आग्रह को नर्स ने ठुकरा दिया। नवजात की मौत के बाद जब महिला की हालत बिगड़ गई तो परिजनों को महिला को बिना रेफर किए उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाना पड़ा। एसएमओ डॉ. चांद बाला का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर लापरवाही मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।