फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Danger of black fungus with corona

कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Danger of black fungus with corona
जिले में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर ब्लैक फंगस के भी संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिलहाल दो मरीज दाखिल हैं जिन्हें ब्लैक फंगस होेने की आशंका है। इनका टेस्ट किया गया है। अब रिपोर्ट आने का इंतजार है। राहत की बात है कि वीरवार को संक्रमित मरीजों की अपेक्षा रिकवरी रेट अधिक रहा। 521 नए मरीज संक्रमित हुए हैं वहीं 760 ने महामारी को मात दी है, जबकि सात मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 381 गंवा चुके जान
अभी तक जिले में 381 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 337398 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 301126 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हुई है तो वहीं 34982 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 29385 मरीज ठीक भी हो चुके हैं और अभी तक 5216 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

60 प्रतिशत से अधिक गांव में फैला कोरोना
दिन प्रतिदिन गांव में कोरोना संक्रमण के केस मिल रहे हैं। वीरवार को अराईपुरा, कुंजपुरा, ऊंचा समाना जैसे बड़े गांव में दस से ज्यादा केस सामने आए हैं। इससे अलग गोंदर, राहड़ा, असंध, निसिंग व इंद्री के भी कई गांव में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। गगसीना, बल्ला, बाल पबाना आदि गांव में भी कोरोना के केस सामने आए हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में सावधानी बरतने की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल सबसे ज्यादा मिल रहे हैं कोरोना के केस
जिला जेल में पिछले चार दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ रही है। वीरवार को भी 49 के करीब कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यदि चार दिनों की बात करें तो अभी तक 151 के करीब केस सामने आ चुके हैं।
ब्लैक फंगस से अंधेपन का खतरा
करनाल। प्रदेश के कई जिलों में ब्लैक फंगस के केस सामने आ चुके हैं। करनाल में भी दो ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज आने पर हड़कंप मचा हुआ है। यह बीमारी ज्यादातर उन व्यक्तियों को होती है जो लंबे समय से आईसीयू में दाखिल हैं और उन्हें शुगर है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है।

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में आईसीयू के इंचार्ज डॉ. लोकवेंद्र ने बताया कि ब्लैक फंगस का समय पर इलाज न होेने पर अंधापन हो सकता है। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस होने पर आंखों के नीचे काला पन होने लगता है, आंखों से कम दिखाई देने लगता है, आंखों पर सूजन आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed