{"_id":"67a12f1def5558a9ea096b96","slug":"daksh-got-first-place-in-calligraphy-competition-karnal-news-c-18-knl1008-573694-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सुलेख प्रतियोगिता में दक्ष ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सुलेख प्रतियोगिता में दक्ष ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
इंद्री। संकुल स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में किया गया। जिसमें सबसे पहले हुई सुलेख प्रतियोगिता में गुढ़ा स्कूल के दक्ष ने प्रथम, इंद्री के सुनील ने द्वितीय और जीपीएस गुढ़ा की नंदिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य वंदना चावला ने बताया कि संकुल की प्रतियोगिता से पहले स्कूल स्तर पर सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों ने संकुल स्तर पर भाग लिया। संकुल स्तर पर विजेता बच्चे खंड स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
एबीआरसी शैलजा ने सुलेख प्रतियोगिता का संचालन करते हुए बताया कि कक्षा तीसरी के सुलेख प्रतियोगिता में गुढ़ा स्कूल के दक्ष ने प्रथम, इंद्री के सुनील ने द्वितीय और जीपीएस गुढ़ा की नंदिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं चौथी कक्षा में निहारिका जीपीएस गुढ़ा ने प्रथम स्थान, हिमांशु इंद्री ने द्वितीय तथा माही गुढ़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा पांचवी की निशा गुढ़ा ने प्रथम, शिवम इंद्री ने द्वितीय एवं शगुन इंद्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद