फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one-month

एक माह से पहले निपटाएं शिकायतें, नहीं तो होगी कार्रवाई

Thu, 04 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल।
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल। Updated Thu, 04 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
करनाल। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन की देखरेख में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अपराधों की समीक्षा के बारे में आपराधिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में करनाल जिला के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने सभी को निर्देश दिए कि अगले एक महीने में किसी भी थाना व चौकियों में दर्ज हुई शिकायतों में एक महीने से अधिक पुरानी एक भी शिकायत पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपराधों पर रोक लगाने के लिए पूरे जिले में कम से कम 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, कैमरों की प्लेसमेंट ज्वेलर्स की दुकानों, पेट्रोल पंपो, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन और शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ जिले के जो एरिया क्राइम जोन में आता है। ऐसे पूरे एरिया को सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रखा जाएगा। वहीं शराब के ठेकों के आसपास अवैध तरीके से लगने वाली अंडे की रेहडियों व खुर्दों को भी हटाए जाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी को सख्ती से आदेश दिए कि स्कूलों और कालेजों के आसपास आवारा घूमने वालों से पूछताछ की जाए व तेज रफ्तार और पटाखे बजाने वाली मोटरसाइकिल चालकों के चालान किए जाए। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र में फाइनेंस आफिस के नाम पर अपने अड्डे खोलकर बैठे कबूतरबाजों पर शिकंजा कसें  और नशे के कारोबार करने वालों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed