{"_id":"588655124f1c1bbe6bcf44c9","slug":"more-filling-stations-carried-by-the-burglars-70-dove-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर फिलिंग स्टेशन से चोरों ने उड़ाए 70 कबूतर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोर फिलिंग स्टेशन से चोरों ने उड़ाए 70 कबूतर
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहंड के मोर फिलिंग स्टेशन से चोर लाखों रुपये के सफेद कबूतर चुरा ले गए। फिलिंग स्टेशन संचालक ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ इसकी शिकायत घरौंडा थाना में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में फिलिंग स्टेशन के मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को कुछ लड़के दीवार तोड़कर घुस गए और वहां पर कमरे से करीब 70 सफेद कबूतर चुरा ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोमवार को छह युवकों के खिलाफ पक्षी चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। मैनेजर ने बताया कि उन्हें पक्षी पालने का शौक है, इसके लिए उन्होंने पंप पर पक्षियों के लिए एक अलग से कमरा बना रखा है। इसमें काफी संख्या में पक्षी रहते हैं। चोरी हुए कबूतर सफेद रंग के थे। बाजार में इनकी कीमत लाखों रुपये में है। इस बारे में घरौंडा थाना प्रभारी राजबीर यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
स्कूल की लैब से दो कंप्यूटर चोरी
गांव अराईपुरा स्थित राजकीय स्कूल की लैब से दो कंप्यूटर चोरी कर लिए गए। चोरों ने खिड़की की जाली तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस बारे में प्रिंसिपल पवन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। घरौंडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रवीन अग्रवाल खेड़ा मंदिर में मत्था टेकने गया था, वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन