{"_id":"5cc5fc4fbdec2207362cffe5","slug":"81556479055-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर 1.20 लाख निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर 1.20 लाख निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर दिल्ली और हैदराबाद में करनाल स्थित स्टेट बैंक के एक खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए गए। यह घटना दो दिन पहले राजीव पुरम कॉलोनी निवासी सेना में तैनात सुभाष चंद्र के साथ हुई है। उनके खाते से किसी व्यक्ति ने दिल्ली के इंदिरागांधी एयरपोर्ट स्थित एटीएम से 20-20 हजार रुपये करके दो बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए। इस घटना के करीब आठ घंटे बाद उन्हीं के इसी खाते से हैदराबाद में 40-40 हजार रुपये करके 80 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
राजीव पुरम निवासी सुभाष चंद्र का स्टेट बैंक में खाता है। उन्होंने 23 अप्रैल को करनाल स्थित एसबीआई के एटीएम से कुछ रुपये निकाले थे। उन्हें आशंका है कि वहीं पर किसी ने एटीएम का क्लोन बना लिया और उसी के आधार पर दिल्ली स्थित एयरपोर्ट से, दो बार में 40 हजार रुपये निकाले। उसके कुछ घंटों बाद हैदराबाद से दो बार में 80 हजार रुपये दूसरे खाते में हस्तांतरित करा लिए।
सुभाष चंद्र का कहना है कि एटीएम उनके पास रखा हुआ है, और न ही उनके पास एटीएम नंबर या फिर उसकी डिटेल जानने के लिए कोई मैसेेज आया। इस बारे में किसी से बात भी नहीं हुई है। 26 अप्रैल की रात को उनको एक व्यक्ति ने फोन करके कहा था कि क्या आपके खाते से 20 हजार व 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। उसी के बाद मोबाइल चेक किया तो देखा कि उसके फोन में रुपये निकलने का मैसेज आया हुआ है।
विज्ञापन
इस बारे में बैंक तथा पुलिस स्टेशन पर शिकायत की तो अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया एटीएम का किसी ने क्लोन बना लिया है। उसी के आधार पर धनराशि निकाली गई है। पुलिस का कहना है कि करनाल में इस तरह की पहली घटना है, जिसकी आईटी सेल से जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।