फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   संशोधित समाचार : यमुना से लगे करनाल-पानीपत के गांव में सप्लाई करता था स्मैक, पुलिस ने किया काबू

संशोधित समाचार : यमुना से लगे करनाल-पानीपत के गांव में सप्लाई करता था स्मैक, पुलिस ने किया काबू

Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
संशोधित समाचार : यमुना से लगे करनाल-पानीपत के गांव में सप्लाई करता था स्मैक, पुलिस ने किया काबू
करनाल। यूपी से आकर यमुना से लगे करनाल-पानीपत के गांव में स्मैक सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस की एंटी स्नैचिंग टीम ने मेरठ रोड से काबू कार लिया है। आरोपी से पुलिस ने 150.60 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसे वह सप्लाई करने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस की एंटी स्नैचिंग टीम के इंचार्ज एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि 21 जून को वह मेरठ रोड लालू पुरा मोड के पास अपराध नियंत्रण के लिए अपनी टीम सहित गश्त पर थे कि एक लड़का बाइक पर सवार होकर सामने से आ रहा था। पुलिस को देखते ही उसने बाइक रोकी और वापस मोड़ कर बाइक को तेज दौड़ाने लगा, तो टीम ने उसका पीछा किया और आरोपी दिलशाद उर्फ लिलू वासी गंदराउ थाना कैराना जिला शामली यूपी को काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 150.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह नशे की खेप बरेली से लाता है और यूपी मंडावर, भूरा, बसैडा जिला शामली यूपी के गांव से हरियाणा में यमुना के आस पास क्षेत्र जिला करनाल व पानीपत के गांव राणा माजरा इत्यादी में सप्लाई करता था, इन स्थानों से नशे के आदि युवा आसानी से खरीद कर नशा करते हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने 4.83 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया काबू
करनाल। पुलिस की सीआईए-2 ने हेमदा गांव के समीप से एक नशा तस्कर को काबू कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 4.83 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह उर्फ जीता वासी दनौली थाना असंध के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed