{"_id":"5c97d0a9bdec22140c42bc1b","slug":"71553453225-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर लोगों की जेब काटने व बैगों से सामान उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टैंड पर लोगों की जेब काटने व बैगों से सामान उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सिटी थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर लोगों की जेब काटने व बैगों से सामान चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाठी, डंडे, बिंडे, गंडासी व प्लकर आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 40 से 50 वारदात का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के करीब 70 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। बाद में आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि बस स्टैंड चौकी प्रभारी एएसआई सुखपाल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ संदिग्धों के बारे सूचना प्राप्त हुई। टीम द्वारा रामलीला ग्राउंड करनाल से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से डंडे, बिंडे, गंडासी और प्लकर आदि बरामद हुए। तीनों आरोपियों की पहचान अजय उर्फ राजू वासी मौसुदपूर थाना हांसी, हाल पता भटनागर कॉलोनी रोहतक रोड जींद, सुभाष चंद वासी रेंवर थाना गढ़ी जींद और राजेश कुमार वासी असरफगढ़ थाना सदर जींद के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि बसों और भीड़-भाड़ वाले इलाके में लोगों की जेब काटते हैं और बसों इत्यादि में उनके बैगों से कीमती सामान भी चुरा लेते हैं और अभी वे लूटपाट के लिए ही योजना बना रहे थे। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया और अदालत में पेश कर उनको रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान बदमाशों ने माना कि वे अब तक 40 से 50 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जिनमें से केवल 8 मामलों में ही मुकदमे दर्ज थे। इन 08 मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुछ 70,000 रुपये नकद बरामद किए गए।
लंबे समय से सक्रिय था गिरोह
थाना प्रभारी निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि यह गिरोह काफी लंबे समय से करनाल बस स्टैंड पर सक्रिय था और पुलिस काफी लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी। आरोपियों ने इन वारदातों में उन्होंने 50 रुपये से लेकर 1000/2000 रुपये तक लोगों की जेबों से निकाले हैं। प्रबंधक थाना ने कहा कि आरोपी भीड़भाड़ वाली बसों में चढ़कर लोगों का ध्यान बंटाकर वारदात को अंजाम देते थे। कई बार वे लोगों के बैगों से कीमती सामान भी निकाल लेते थे और बस बदलकर वहां से रफूचक्कर हो जाते थे।