फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बाल सुधार गृह में तोड़फोड़ में 17 और बंदियों को किया अदालत में पेश,

बाल सुधार गृह में तोड़फोड़ में 17 और बंदियों को किया अदालत में पेश,

Thu, 04 Apr 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
बाल सुधार गृह में तोड़फोड़ में 17 और बंदियों को किया अदालत में पेश,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। मधुबन स्थित सेफ्टी हाउस में लड़ाई झगड़े व तोड़फोड़के मामले में मधुबन पुलिस ने बुधवार को 17 बंदियों को प्रोटेक्शन वारंट लेकर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। कोर्ट ने आठ बंदियों को करनाल जेल, आठ जुवेनाइल होम व एक बंदी को सोनीपत जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बता दें कि बीते शनिवार की रात को प्लेस ऑफ सेफ्टी हाउस में दो गुटों में झगड़ा हो गया था। इसमें बंदियों ने सेफ्टी हाउस में जमकर तोड़फोड़ की और हाउस का रिकॉर्ड भी जला दिया। यहां तक की सेफ्टी हाउस में खड़ी बाइक को भी आग लगा दी थी। सेफ्टी हाउस के अधीक्षक कृष्ण मान ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने अधीक्षक की शिकायत पर 33 नामजद सहित 105 बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को 16 बंदियों का प्रोटेक्शन वारंट लेकर माननीय अदालत में पेश कर दिया था। बाकी इस मामले से जुड़े बंदियों को बुधवार को प्रोटेक्शन वारंट के तहत माननीय कोर्ट में पेश कर दिया। मधुबन थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि सेफ्टी हाउस में तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में बुधवार को 17 बंदियों को कोर्ट में पेश किया गया है। जिनमें से आठ बंदियों को करनाल जेल, आठ जुवेनाइल होम तथा एक बंदी को सोनीपत जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed