{"_id":"5cd9b78ebdec22076019de82","slug":"121557772174-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर में हत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी महीने में अब तक पांच हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें दो मामले तो ऐसे हैं, जिनमें पति ने ही गुस्से में पत्नी की हत्या की है। सोमवार को मंगल चौक कृष्णा कॉलोनी में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों पति पत्नी शराब पीते थे और रविवार की रात को शराब के नशे में ही इनका झगड़ा हुआ और पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस ने मकान मालकिन की शिकायत पर मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला निवासी प्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पत्नी की हत्या कर सुबह तक घर पर ही था पति, पड़ोसियों को पता चलने पर भागा
कृष्णा कॉलोनी निवासी मीना ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी में उनके पास प्रकाश अपनी पत्नी आशा के साथ रहता था। प्रकाश अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। इन दोनों में अकसर झगड़े होते थे क्योंकि पत्नी भी शराब पीती थी और पति भी शराब पीता था। रविवार की रात को पहले आशा शराब पीकर आई और फर प्रकाश आया। सोने के लिए से दोनों कमरे की छत पर चले गए। रात को किसी बात को लेकर इनका में झगड़ा हो गया तो प्रकाश ने गला दबाकर अपनी पत्नी आशा की हत्या कर दी। सुबह प्रकाश छत से नीचे उतरकर कमरे में बैठ गया। पड़ोस की महिला मीना ने बताया कि उसने कई बार प्रकाश को कहा कि वह आशा को जगा दे सुबह हो गई है तो प्रकाश बोला कोई नहीं उसे सोने दो अपने आप आ जाएगी, लेकिन जब मीना छत पर गई तो आशा मृत अवस्था में थी। तभी प्रकाश भाग गया। प्रकाश आठ महीने से अपनी पत्नी के साथ यहां किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर में उसके बच्चे भी हैं।
मंगल चौक स्थित कृष्णा कॉलोनी में छत पर एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि उसके पति ने ही उसकी हत्या गला दबाकर की है। वह अभी फरार है। मौके पर एफएसएल टीम भी बुलाई गई थी। पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -धर्मपाल, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना।