फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   उद्योगपति के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का सर्वे, देर रात तक खंगाले दस्तावेज

उद्योगपति के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का सर्वे, देर रात तक खंगाले दस्तावेज

Thu, 13 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
उद्योगपति के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का सर्वे, देर रात तक खंगाले दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल (असंध)। आयकर विभाग की ओर से असंध के उद्योगपति रामअवतार गर्ग के प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया गया। दोपहर एक बजे से लेकर देर शाम तक विभाग की अलग-अलग टीमोें ने दस्तावेज खंगाले। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कहां पर कितनी गड़बड़ी है। उधर, विभाग के सर्वे से अन्य व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

बता दें कि असंध के उद्योगपति रामअवतार कीटनाशक दवाइयां बनाने की फैक्ट्री संचालक हैं, साथ ही मंडी में आढ़ती हैं। गुरुवार दोपहर को अचानक अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 48 पर आयकर विभाग की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने न तो किसी को अंदर जाने दिया और न ही किसी को बाहर आने दिया। छह सदस्यीय टीम ने देर रात तक जांच की और कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिये। इसके अलावा, जींद रोड स्थित फैक्ट्री से भी कुछ दस्तावेज जुटाए। दूसरी टीम ने करनाल में स्थित कंपनी के आफिस पर पहुंचकर जांच की। इस बारे में आयकर विभाग की अधिकारी वंदना मोहित ने बताया कि अभी टीम सभी स्थानों पर जांच कर रही हैं, ये आयकर सर्वे है। जांच पड़ताल के बाद ही सरेंडर की जाने वाली राशि का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed