फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

पूर्व राजस्व मंत्री सुरजीमान के घर में दिनदहाड़े लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंजपुरा रोड पर नेवल हवाई पट्टी के पास स्थित दिवंगत पूर्व राजस्व मंत्री सुरजीत मान के घर दिनदहाड़े तीन हथियार बंद बदमाश घुस गए। बदमाशों ने खुद को सीआईए स्टाफ का बताकर पहले गेट खुलवाया और बाद में पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए। बदमाश घर के सभी नौकरों और परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। बाद में किसी तरह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया समेत अन्य पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर से नौकरों समेत परिवार के सदस्यों से वारदात के बारे में जानकारी ली। कुंजपुरा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे पूर्व मंत्री के घर पर तीन बदमाश हाथ में कागज लेकर पहुंचे। गेट से उन्होंने आवाज लगाई तो रसोइया पवन गेट खोलने गया। बदमाशों ने कहा कि वह सीआईए से हैं, मालिक से मिलना है। पवन ने गेट खोल दिया तो तीनों बदमाश घर के अंदर आ गए। उस समय बदमाशों ने मुंह नहीं ढका था। एक बदमाश गेट पर रहा तो दो बदमाश घर के अंदर घुस गए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध लिया। घर के अंदर बैठी पूर्वी मंत्री की करीब 80 वर्षीय पत्नी कौशल्या मान, बेटा रणदीप मान व पुत्रवधू रनित मान पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर बदमाशों ने बाहर काम कर रही सफाई कर्मचारी महिला सुनीता, माली अझय, रसाइये पवन व दलीप को भी उसकी कमरे में बुला लिया और एक कमरे में बंधक बनाकर उन पर भी पिस्तौल तान दी। ऐसे में बदमाशों ने मालिक से घर की अलमारी की चाबी मांगी और उसमें रखे जेवर और नकदी एक बैग में डाल दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

आधे घंटे तक खंगाला पूरा घर
बदमाशों ने कौशल्या मान और पुत्रवधू रनित कौर से अलमारी की चाबी ली और सभी कमरों में जाकर अलमारियों से कैश व गहने एकत्रित कर बैग में भर लिए। घर के नौकरों और मकान मालकिन के भी मोबाइल छीनकर फरार हो गए। करीब आधे घंटे तक बदमाश घर को खंगालते रहे और एक-एक अलमारी और बेड को खंगाला। पूरी तसल्ली होने के बाद ही बदमाश घर से निकले। पुलिस नौकरों से बदमाशों के हुलिए के हिसाब से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। सीआईए की टीमें काम कर रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कुंजपुरा थाना में केस दर्ज कर लिया है। - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed