{"_id":"5d7418368ebc3e93c202a904","slug":"crime-karnal-news-knl4435728","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल ही नहीं पूरे प्रदेश में फैला है गाड़ियों के नाम पर भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल ही नहीं पूरे प्रदेश में फैला है गाड़ियों के नाम पर भ्रष्टाचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल के कराधान विभाग में गाड़ियों को चेकिंग के नाम पर मोटी रिश्वत मांगने के मामले में सरकार द्वारा तुरंत एक्शन लेने के बाद दिल्ली के ट्रांसपोर्टर इससे भी आने बढ़ने की तैयारी कर रही हैं। अब ट्रांसपोर्टर उन अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं, जो बेवजह चेकिंग के नाम पर मोटी रकम लेते हैं या फिर मांगते हैं। ऐसा केवल करनाल जिले ही नहीं बल्कि जीटी रोड पर स्थित अन्य जिलों का भी यही हाल है। इसके अलावा, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम के भी नाम सामने आए हैं। दिल्ली ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन अब सबूत एकजुट कर रही है और इसके बाद सरकार के सामने रखने की तैयारी है।
बता दें कि दो दिन पहले करनाल के ईटीओ और दिल्ली के एक ट्रांसपोर्टर की बातचीत की ऑडियो वायरल हुई थी। इसमें गाड़ी छोड़ने के नाम पर पैसे लेन देन की बात चल रही है। इसके अलावा, एक दलाल से भी बातचीत सामने आई है। इसके साथ-साथ इंस्पेक्टर सतीश गुप्ता की भी एक ट्रांसपोर्टर से बात की रिकार्डिंग वायरल हुई है। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद सरकार ने तुरंत प्रभाव से इंस्पेक्टर सतीश गुप्ता और ड्राइवर ओम सिंह को सस्पेंड कर दिया, जबकि ईटीओ प्रशांत कादियान को सस्पेंड करने के लिए सरकार को सिफारिश कर दी।
इस बारे में दिल्ली ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी मंजिद्र सिंह का कहना है कि अकेले करनाल ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर ट्रांसपोर्टर को पैसे के लिए परेशान किया जाता है। वे अपने ट्रांसपोर्टर से ऐसे अधिकारियों के बारे में सबूत एकत्रित कर रहे हैं और उनकी लिस्ट बना रहे हैं, ताकि भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत सरकार के पास की जाए। उन्होंने दावा किया कि वे जल्द ही इसकी शिकायत सरकार के पास भेजेेेंगे, ताकि गाड़ियों के नाम पर लूट बंद हो सके।
विज्ञापन
एफआईआर की तैयारी
ऑडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले में एफआईआर की तैयारी की जा रही है। विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई में दो को सस्पेंड कर दिया है और ईटीओ को निलंबित करने के बाद एफआईआर की तैयारी की जा रही है। उधर, बताया जा रहा है कि मामला सीएम दरबार तक भी पहुंच गया है और विपक्षी दल इस मुद्दे को चुनाव में उठा सकता है। इसलिए सरकार किसी तरह का रिस्क लेने की बजाए, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में है। इस मामले में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया पहले ही कह चुके हैं कि अगर कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
हमने तीनों को सस्पेंड करने की सिफारिश विभाग को थी, दो को सस्पेंड किया जा चुका है। ईटीओ को सस्पेंड करने की पावर सरकार के पास है, आज शनिवार होने के कारण छुट्टी थी, इसलिए जब भी कोई नया एक्शन होगा, जानकारी दी जाएगी। अगर ट्रांसपोर्टर को कोई अधिकारी तंग करता है और पैसे की डिमांड करता है तो उसकी शिकायत हमसे करें, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। लेकिन ट्रांसपोर्टर ये चाहते हैं कि दबाव बनाकर बिना चेकिंग के गाड़ी निकल जाएगी, ऐसा कभी भी नहीं हो सकता। - विद्यासागर, एडिशनल कमिश्नर, सेल्स टैक्स।