{"_id":"69597fe1bbba0195b100c662","slug":"copper-brass-and-other-items-worth-lakhs-stolen-after-breaking-the-wall-of-a-scrap-dealers-warehouse-karnal-news-c-18-knl1018-815850-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कबाड़ी के गोदाम की दीवार तोड़कर लाखों का तांबा-पीतल, सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कबाड़ी के गोदाम की दीवार तोड़कर लाखों का तांबा-पीतल, सामान चोरी
विज्ञापन
करनाल। गोशाला रोड पर शुक्रवार की रात को चोरों ने कबाड़ी की दुकान की पीछे से दीवार तोड़कर लाखों रुपये का तांबा पीतल, मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब पड़ोसी ने गोदाम की दीवार टूटी देखी तो मालिक को सूचना दी। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
गोदाम के मालिक सन्नी ने बताया कि वह स्पेयर पार्ट्स और स्क्रैप का काम करते हैं। उन्हें शनिवार सुबह पड़ोसी ने फोन करके सूचना दी थी कि उनके गोदाम की दीवार पीछे से टूटी हुई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो गोदाम की दीवार तोड़कर चोरों ने अंदर जाने का रास्ता बनाया था। गोदाम से करीब तीन कट्टे तांबा और पीतल, गैस कटर, मोटर, तांबे की क्वाइल सहित अन्य सामान गायब था। उन्हें 1.50 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व भी गोदाम की दीवार तोड़ने की कोशिश की गई थी। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।