फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Consumers get a shock due to meter malfunction during rain, four thousand complaints in 19 days

Karnal News: बारिश में उपभोक्ताओं को मीटर खराबी का झटका, 19 दिन में चार हजार शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Consumers get a shock due to meter malfunction during rain, four thousand complaints in 19 days

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बारिश से बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं। बिजली निगम के सुविधा केंद्र में रोजाना 200 से ज्यादा शिकायतें स्पार्किंग के कारण मीटर खराब होने की आ रही हैं। 1 से 19 अगस्त तक बिजली निगम के सभी चार डिवीजनों से अब तक 13232 शिकायतें आई हैं। इन शिकायतों में करीब चार हजार बिजली मीटर खराब होने की हैं। इस हिसाब से रोजाना 700 के करीब शिकायतें आ रही हैं।
बरसात के मौसम में बिजली के तारों के जरिये पानी मीटर में घुस जाता है, इस कारण से घरेलू बिजली उपकरण खराब होने से लोगों को नुकसान हो रहा है। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने व बदलने का टेंडर एल एंड टी कंपनी को दिया गया है। सबसे ज्यादा शिकायतें मेरठ रोड सब डिवीजन के उपभोक्ताओं की आ रही हैं। सेक्टर छह डिवीजन में मेरठ रोड व उसके आस-पास बसी कॉलोनियां व ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

हालांकि निगम की ओर से लाइनों के कायाकल्प के लिए 28 अगस्त तक का शेड्यूल बनाकर काम किया जा रहा है। मौसम सामान्य होने पर भी शहर में रोजाना तीन से चार घंटे बिजली कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
आज शहर में इन जगहों की बत्ती रहेगी गुल
11 केवी नावेल्टी फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति साढ़े ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक बंद रहेगी। इस कारण से लाडो बागड़ी, लाल कुआं, कुम्हारों कुआं, खत्री मोहल्ला, जुंडला गेट, गोविंद कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी व नावल्टी रोड की बिजली प्रभावित रहेगी। 11 केवी सुभाष गेट फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह आठ से 11 बजे तक बंद होने से जाटों गेट, मीरा घाटी, बूटा सिंह कॉलोनी व सुभाष गेट में बिजली बंद रहेगी। 33 केवी नेवल पावरहाउस में मरम्मत कार्य के चलते ट्रांसफार्मर एक व दो बंद होने से दोपहर दो से चार बजे तक 11 केवी सैनिक स्कूल फीडर, गोशाला अर्बन, कुंजपुरा अर्बन, नबीपुर खैराजपुर, महमूदपुर व जडोली, 11 केवी यमुना की कृषि लाइन, बुढ़ाखेड़ा अर्बन प्रीतमपुरा कॉलोनी, मंगलपुर चौक, मुगल माज़रा, बड़ा गांव व मैनमती की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 के वी रामनगर पावर हाउस से चलने वाले 11के वी रामनगर फीडर पर तकनीकी सुधार (मेंटेनेंस कार्य) के चलते दोपहर दो से चार बजे तक रामनगर एरिया, बाल्मीकि बस्ती, गडरिया मोहल्ला, सुखदेव कॉलोनी, एनडीआरआई ब्लॉक सात की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


--
28 अगस्त तक मरम्मत कार्य के चलते यहां लगेंगे कट-
- 21 अगस्त को 33 केवीए जाटों गेट व 33 केवीए रसूलपुर कलां फीडर।
- 23 अगस्त को 33 केवीए मॉडल टाउन, 33 केवीए नेवल सब डिवीजन।
- 24 अगस्त- 33 केवीए सेक्टर-चार व 33 केवीए कुंजपुरा रोड।
- 27 अगस्त को 33 केवीए मधुबन व 33 केवीए नेवल डिवीजन।
- 28 अगस्त को 132 केवीए करनाल, 33 केवीए जाटों गेट फीडर।
---

वर्जन-
बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निगम में बिजली सुविधा केंद्र बनाया गया है जो 24 घंटे खुला रहता है। यदि किसी उपभोक्ता को बिजली से संबंधित शिकायत है तो वह 1912 व संबंधित सब डिवीजनों के एसडीओ को फोन कर सकता है। वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए 1 मई से 31 सितंबर तक रोजाना सुविधा केंद्र में एक एसडीओ की रात्रि ड्यूटी लगाई गई है ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निगम की ओर से लाइनों की मरम्मत का शेड्यूल भी जारी किया गया है।
- नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed