फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congressmen demonstrated regarding the problems of the city

शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated regarding the problems of the city
करनाल। बारिश के बाद शहर में जल निकासी की समस्या को लेकर करनाल खंड इकाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के 31 सदस्य हाथों में नारे लिखी पट्टियां लेकर सचिवालय पहुंचे। जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम खर्च किए एक हजार करोड़ रुपये को लेकर श्वेत पत्र की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर उपायुक्त कार्यालय पर ताला जड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सात साल पूर्व सीएम सिटी के नाम पर और बाद में स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को गुमराह किया है। स्मार्ट सिटी के तहत एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। जनता इस पैसे का हिसाब चाहती है। शहर में पानी की निकासी नहीं होने से त्राहि-त्राहि मची है। सफाई व्यवस्था चौपट है। शहर के 95 प्रतिशत क्षेत्र में वर्षा से जलभराव हुआ। सफाई के लिए गटर में कर्मचारी उतारे गए। करोड़ों की लागत से खरीदी मशीनें नकारा हो गई। कोई जवाबदेही को तैयार नहीं। यदि शीघ्र शहर की सुध नहीं ली तो कांग्रेस कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पर ताला जड़कर रोष जताएंगे। सीवरेज का पानी घरों में घुस गया। स्लम बस्तियों में हालात खराब हैं। तीन दिन से शहरवासियों की किसी ने सुध नहीं ली। पार्षदों की सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद विनोद तितोरिया ने कहा कि करोड़ों की लागत से शहर में गेट बनवाए गए हैं। चित्रकारी की जा रही है। सड़कों के गड्ढे व निकासी व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया। प्रशासन भी सोया हुआ है। भाजपा नेताओं ने भी जनता की समस्याएं नहीं जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed