{"_id":"68a4d7b2a6a8897e0d076522","slug":"congressmen-blocked-the-road-demanding-justice-for-manisha-karnal-news-c-18-knl1008-718732-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कांग्रेसियों ने लगाया जाम, मनीषा को इंसाफ दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कांग्रेसियों ने लगाया जाम, मनीषा को इंसाफ दिलाने की मांग
विज्ञापन
51...विश्वकर्मा चौक पर प्रदर्शन करते युवा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भिवानी की मनीषा की मौत के मामले में मंगलवार को कांग्रेसी सड़क पर उतरे। युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रजत लाठर के नेतृत्व में युवाओं ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे डीएवी कॉलेज के समीप इकट्ठे होकर माल रोड, तलवार चौक, खालसा कॉलेज, रेलवे रोड से होते हुए भगवान विश्वकर्मा चौक पहुंचे और एक घंटे तक चौक को जामकर नारेबाजी की। जिस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझा एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रजत ने बताया कि शिक्षिका की निर्मम हत्या ने हरियाणा की आत्मा को झकझोर दिया है। एक तरफ सरकार कहती है कि बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ और दूसरी तरफ बेटियों पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, क्या ऐसे बेटियां बचेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से बेटियों के लिए काफी योजनाएं चलाई गई है , लेकिन कोई बेटियों की मदद के लिए आगे नहीं आता। उन्होंने बताया कि पुलिस किसी के दबाव में आकर काम कर रही है और मामले को दबाने की कोशिश की जा रहीं है, लेकिन जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाया कि यदि मान लें कि उसने आत्महत्या की है तो उसके मुंह का ऐसा हाल किसने किया।