{"_id":"693341667b8ec7b5a709b76f","slug":"congress-to-hold-rally-in-delhi-on-14th-on-vote-theft-issue-karnal-news-c-18-knl1018-795115-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वोट चोरी मुद्दे पर दिल्ली में 14 को कांग्रेस की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वोट चोरी मुद्दे पर दिल्ली में 14 को कांग्रेस की रैली
Sat, 06 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
करनाल। देश में हुए चुनावों में वोट चोरी के मुद्दे के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचकर हुंकार भरेंगे। इसकी तैयारियों के लिए प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें करनाल के शहरी जिला प्रधान पराग गाबा ने कहा कि इस रैली में करनाल व आसपास के कस्बों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी वोट चोरी हुए हैं, जिसके कारण कांग्रेस सत्ता में आने से चूक गई। इस रैली में ग्रामीण प्रधान प्रो. राजेश वैद्य ने कहा कि करनाल की सभी सीटों पर वोट चोरी हुए हैं। इसे रोकने और चुनावों में हुई धांधली के खिलाफ कांग्रेस नेता घर-घर लोगों के बीच जा रहे है। संवाद
विज्ञापन