फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM's programs in the security of 18 companies

18 कंपनियों की सुरक्षा में हुए सीएम के कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
CM's programs in the security of 18 companies
CM's programs in the security of 18 companies
कई परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को करनाल पहुंचे। उनके सभी कार्यक्रम कड़े सुरक्षा पहरे के बीच संपन्न हुए। आज भी सीएम करनाल में हैं। ऐसे में किसानों के आंदोलन के चलते सुरक्षा के लिहाज से शहर में 18 कंपनियां तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को हवाई पट्टी से लेकर आयोजन स्थल और यहां तक जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस तैनात रही। इतना ही नहीं कार्यक्रमों में भी गहन जांच और पूछताछ के बाद ही हर किसी को प्रवेश दिया गया। 18 कंपनियों में दो कंपनियां आरएएफ और शेष 16 कंपनियां जिला पुलिस की तैनात रही। सुरक्षा व्यवस्था की पूरी निगरानी खुद पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया कर रहे हैं तो खुफिया कर्मी भी पल-पल की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे रहे हैं। 28 अगस्त को हुए लाठीचार्ज प्रकरण के बाद करनाल में सीएम का यह दूसरा कार्यक्रम है, जो बिना विरोध के संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम को देखते हुए करनाल-मेरठ रोड पर वाहनों की आवाजाही सुबह ही बंद कर दी गई थी। यहां शुगर मिल में सीएम का कार्यक्रम था। इसके लिए भी तीन लेयर में नाकाबंदी की गई थी। पहला नाका ग्रीन बेल्ट से सेक्टर-5 की ओर जाने वाली सड़क के पास लगा था। दूसरा नाका मिल के मुख्य द्वार पर था। दोनों जगह गहन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बाद तीसरा नाका पंडाल के बाद लगा था। यहां भी गहनता से जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को सुबह 9.30 बजे करनाल-कैथल रोड पर स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां से करनाल-कैथल रोड और करनाल-रंबा-इंद्री-लाडवा रोड के का उद्घाटन करेंगे। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि दोनों राजमार्ग को चार लेन करने का कार्य पूरा हो चुका है। कैथल रोड पर करीब 175 करोड़ और इंद्री रोड पर करीब 50.28 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। दोनों प्रोजेक्ट पर काम पूरा होने में करीब चार से पांच साल का समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed