फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM Manohar Lal visited Kaimla village of Karnal

करनाल: एक साल 21 दिन पहले जहां नहीं उतरने दिया गया था सीएम का हेलिकॉप्टर, उसी कैमला गांव में बरसाए फूल

Fri, 04 Feb 2022 02:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 02:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गांव कैमला में लंगड़े बाबा का आशीर्वाद लिया और कैमला-अराईपुरा धर्म स्थलों पर लंगर हॉल बनाने के लिए 51-51 लाख दिए। साथ ही सभी तालाबों का सुंदरीकरण कराने के साथ गोबर गैस प्लांट लगाने का भी एलान किया।

विज्ञापन
CM Manohar Lal visited Kaimla village of Karnal
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को करनाल के गांवों का किया दौरा। - फोटो : social media

विस्तार

एक साल 21 दिन पहले जिस स्थान पर आंदोलनरत किसानों ने मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दिया था, उसी जगह पर गुरुवार को ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने फूलों की बारिश की। महिलाओं, बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक सीएम स्वागत करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लंगड़े बाबा की समाधि पर जाकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी यहां के लोग मेरे साथ खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने कैमला व अराईपुरा में दो धर्म स्थलों पर लंगर हॉल के निर्माण के लिए 51-51 लाख रुपये देने का एलान किया।

विज्ञापन


दोपहर बाद 3:20 बजे मुख्यमंत्री करनाल जिल के गांव कैमला पहुंचे। सबसे पहले घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


लंगर हाल निर्माण के साथ-साथ गांव में जितने भी तालाब हैं, उन सभी के सुंदरीकरण कराने, गांव में गोबर की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई गांवों को मिलाकर एक बड़ा गोबर गैस प्लांट लगाने का भी सीएम ने एलान किया। गोबर गैस प्लांट लगने से तालाबों में भी अतिरिक्त गोबर नहीं बहाया जाएगा, इससे तालाब भी साफ रहेंगे। इसके बाद पक्का पुल पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अराईपुरा में एनसीसी अकादमी का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed