{"_id":"674e273a602c30467a064507","slug":"citys-atmosphere-improves-air-quality-index-reaches-93-karnal-news-c-18-knl1008-531830-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर की फिजा में सुधार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 93 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर की फिजा में सुधार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 93 पहुंचा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सोमवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही रही लेकिन दिन के तापमान में वृद्धि हुई। अभी दो दिनों तक अलसुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हल्की हवाएं चलने और ग्रैप-4 की पाबंदियों के कारण दूसरे दिन भी शहर की फिजा में और सुधार आया। जिससे सोमवार को यहां का एक्यूआई 93 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तीन से डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 रहा, ये भी सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस है। इधर, शहर की फिजा में लगातार सुधार जारी है।
लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से नीचे रहा। रविवार को एक्यूआई 96 था, जो सोमवार को 93 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मंगलवार व बुधवार को अलसुबह हल्का कोहरा रह सकता है, हालांकि बाद में मौसम साफ हो जाएगा। अभी सात दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट भी आ सकती है।