फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City in the lap of smog, weather will change, strong winds will blow

स्मॉग के आगोश में शहर, मौसम बदलेगा करवट, चलेगी तेज हवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
City in the lap of smog, weather will change, strong winds will blow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बुधवार को जिले के ग्रामीण अंचलों में जहां मतदाता अपना फैसला देंगे, वहीं, मौसम भी करवट बदल सकता है। मंगलवार को दिनभर स्मॉग छाया रहा। जिससे सूर्य की किरणों को धरा तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। स्मॉक का आलम ये रहा कि चंद्र ग्रहण से पहले दोपहर को भी सूर्य को खुली आंखों से नहीं देखा जा सका। शाम होने से पहले ही चालकों को अपने वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। वहीं, करनाल का हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई। एक्यूआई का औसत स्तर 228 तक चला गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही पूर्वानुमान बताया था कि सात नवंबर से मौसम में बदलाव दिखेगा। एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम सेवा के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। जिसके कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई की भी आशंका उत्पन्न हो गई है। नौ नवंबर को कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 10 नवंबर से हवाओं की दिशा में बदलाव हो सकता है। हवाओं का रुख उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हो सकता है। जिससे रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

इधर, स्मॉग तो कई दिनों से दिख रहा है लेकिन मंगलवार को स्मॉग अधिक रहा। पूरे दिन धुंध जैसी स्थिति बनी रही। हवाओं की गति धीमी रहने के कारण इनमें ठहराव भी रहा। दिन के समय में भी सूर्य की किरणें अपेक्षाकृत असरदार नहीं दिखी। शाम भी अपेक्षाकृत जल्दी हो गई, जिससे समय से पहले ही मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ी। इधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार को एक्यूआई का औसत स्तर 228 तक चला गया था, हालांकि शाम को इसमें सुधार देखा गया है। दिनभर जो स्मॉग की स्थिति रही वह मंौसम में बदलाव के कारण बनी है।

50: करनाल के समीप जीटी रोड पर स्मॉग के बीच गुजरते बाहन। अमर उजाला

50: करनाल के समीप जीटी रोड पर स्मॉग के बीच गुजरते बाहन। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed