Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The battle for better prices... Farmers say: "Mill profits have risen, while we get a mere 15 rupees."

Karnal News: भाव के लिए लड़ाई... किसान बोले-मिलों का मुनाफा बढ़ा, हमें महज 15 रुपये ही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The battle for better prices... Farmers say: "Mill profits have risen, while we get a mere 15 rupees."
शुगर मिल के बाहर प्रदर्शन करते किसान संगठनों के नेता । संवाद
करनाल। गन्ने के भाव में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किसानों को मंजूर नहीं है। किसान 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव की मांग पर अड़े हैं। इसके लिए दो दिसंबर को प्रदेशभर के किसान कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। किसानों का आरोप है कि शुगर मिलें गन्ने से चीनी, शीरा, खोई और प्रेसमड समेत कई उत्पाद तैयार कर अच्छी कमाई कर रही हैं, लेकिन गन्ना उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खेती की लागत और मजदूरी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भाव में मामूली बढ़ोतरी किसानों के खर्च की भरपाई भी नहीं कर पा रही। किसान गन्ने के लाभकारी मूल्य के साथ मिलों को होने वाली कमाई में हिस्सेदारी की मांग उठा रहे हैं। अब किसानों की हरियाणा साझा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दो दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी है।
विज्ञापन

करनाल जिले से भी हजारों किसान आंदोलन में शामिल होंगे। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इसको लेकर प्रदेश की शुगर मिलों के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए थे। सरकार को दो दिसंबर तक मांग पूरी करने का अल्टीमेटम दिया गया था। अब तक ठोस निर्णय नहीं होने पर यह घेराव का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 रुपये की बढ़ोतरी बेहद कम
बहादुर मैहला बलड़ी ने कहना है कि गन्ने के भाव में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किसानों के साथ न्याय नहीं है। छिलाई और कटाई की मजदूरी में ही हर साल 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ोतरी हो जाती है। खाद, बीज, सिंचाई और खेती के अन्य खर्च भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में घोषित बढ़ोतरी किसान की लागत के मुकाबले बेहद कम है।
एक क्विंटल गन्ने से कई उत्पाद
भाकियू सर छोटूराम के अनुसार, मिलें किसान से एक क्विंटल गन्ना 430 रुपये में खरीदती हैं। पेराई और संचालन का खर्च जोड़कर कुल लागत करीब 530 रुपये तक पहुंचती है। संगठन का दावा है कि एक क्विंटल गन्ने से तैयार उत्पादों की बिक्री से करीब 785 से 840 रुपये तक आय होती है। इस हिसाब से मिलों को करीब 360 रुपये तक कमाई होने का दावा किया गया है।

गन्ने से मिलों की कमाई बढ़ी, किसानों की नहीं
संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, एक क्विंटल गन्ने से करीब 10.25 किलो चीनी, पांच से छह किलो शीरा, 28 किलो खोई और चार किलो प्रेसमड तैयार होता है। चीनी करीब 62 रुपये प्रति किलो, शीरा 13 रुपये प्रति किलो, खोई तीन से पांच रुपये प्रति किलो और प्रेसमड करीब दो रुपये प्रति किलो की दर से बिकता है। किसानों का सवाल है कि जब गन्ने से कई उत्पाद तैयार कर मिलों की आय बढ़ रही है तो गन्ना उत्पादक को लाभकारी मूल्य क्यों नहीं दिया जा रहा।
किसानों से बातचीत
गन्ने की खेती में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी का खर्च लगातार बढ़ रहा है। गन्ने के भाव में 15 रुपये की बढ़ोतरी से किसानों को कोई बड़ी राहत नहीं मिली। किसान पूरे साल मेहनत करता है, लेकिन उसकी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन नहीं बन पा रहा। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। नरेंद्र, किसान
मिलें गन्ने से चीनी के अलावा एथेनॉल, शीरा और दूसरे उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनकी बिक्री से मिलों को अतिरिक्त कमाई होती है, लेकिन गन्ना उत्पादक को इसका लाभ नहीं मिलता। गन्ने का भाव तय करते समय सभी उत्पादों से होने वाली आय को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उदय राणा, किसान

गन्ने का मूल्य तय करते समय उत्पादन लागत, मजदूरी, सिंचाई, खाद, परिवहन और किसानों के जोखिम को ध्यान में रखना जरूरी है। गन्ने से चीनी के अलावा एथेनॉल और अन्य उत्पाद भी तैयार होते हैं। इन उत्पादों से मिलों को होने वाली आय का आकलन भी मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है। गन्ना उत्पादक को ऐसा मूल्य मिलना चाहिए, जिससे उसकी लागत निकलने के साथ खेती लाभकारी बनी रहे। - डॉ. वीरेंद्र सिंह लाठर, पूर्व प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed