{"_id":"4dd2593c3274d215fc7fa405be7b158c","slug":"child-fell-down-from-the-roof-rape-fears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से नीचे गिरी बच्ची, रेप की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से नीचे गिरी बच्ची, रेप की आशंका
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड रमेश नगर में एक आठ साल की बच्ची संदिग्ध हालात में छत से नीचे गिर
विज्ञापन
गई। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बेसुध व खून से लथपथ बच्ची को
ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। परिजनों ने रेप की आशंका जताई है।
देर रात पूरे मामले को जानने के लिए एसपी पंकज नैन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और
अधिकारियों का जांच के आदेश दिए। ओल्ड रमेश नगर में मजदूरी करने वाला
परिवार बाहर गया हुआ था। घर पर आठ साल की बच्ची और उसका भाई थे। रात करीब
आठ बजे अचानक बच्ची छत से नीचे प्लॉट में गिर गई। शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी
एकत्र हुए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आननफानन में बच्ची को ट्रामा
सेंटर में दाखिल कराया गया। बच्ची के सिर, हाथ और पैर पर चोट लगी हुई है
और वह बेसुध है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ रेप किया गया है और
उसके बाद उसे फेंक दिया गया। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी ओमप्रकाश का
कहना है कि अभी बच्ची बेसुध है। लेडी डॉक्टर को बुलाया गया है, मेडिकल
रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। वैसे हर पहलू से मामले की जांच
की जा रही है।