फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   child commit suicide

किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
child commit suicide
गांव निगदू में 14 वर्षीय किशोर द्वारा एक बाग से बेर तोड़ने पर खेत मालिक ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल चोरी का आरोप भी लगा दिया। चोरी के आरोप से परेशान किशोर ने अपने घर जाकर शनिवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। वह घर का इकलौता बेटा था। परिजनों की शिकायत पर खेत मालिक रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निगदू निवासी सतीश ने बताया कि वह गन्ने के रस की रेहड़ी लगाता है और उसकी पत्नी खेतों में मजदूरी करती है। उसका इकलौता बेटा अंकुश गांव के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने पर दोपहर दो बजे वह अपनी मां के पास खेत में चला गया। वहां एक बाग में बेर लगे थे। अंकुश ने उस बाग में जाकर कुछ बेर तोड़ लिए तो वहां खेत का मालिक आ गया। उसने अंकुश को धमकाया और पीटा भी। साथ ही मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया। इसके बाद डर के मारे वह घर चला गया। जहां कमरे में पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगाकर जान दे दी। शाम करीब 6 बजे जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो अंकुश पंखे से लटका था। उसकी एक बेटी है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि खेत मालिक किसान द्वारा अंकुश की पिटाई की गई थी। इस कारण उसने जान दे दी है। किसान रिंकू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतपाल सिंह, जांच अधिकारी, निगदू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed