फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chhath festival begins with Nahay Khay

नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with Nahay Khay
भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित महापर्व छठ हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ छठ पर्व पूजा की शुरुआत हो गई है। पर्व के लिए लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुरानी सब्जी मंडी में छठ पूजा के लिए सूप, टोकरी पूजा का सामान फल और गन्ने के साथ साथ सजावट का सामान और शृंगार का सामान श्रद्धालु खरीदा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार से चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से शुरू हुई। इस कठिन पर्व में व्रती को लगभग 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखना होता है। छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि छठ पूजा में षष्ठी मैया और सूर्यदेव की पूजा होती है। इस पर्व को संतान, सुख और समृद्धि के लिए रखा जाता है। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रत का पारण यानी समापन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन व्रती नदी में स्नान करते हैं और दिन में सिर्फ एक ही बार खाना खाते है।
विज्ञापन

नहाय-खाय वाले दिन महिलाएं घर की साफ-सफाई करती हैं और इस दिन हर घर में लौकी या कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रचार मंत्री दिलीप कुमार ने बताया कि सूर्य मंदिर छठपर्व सेवा समिति मंडल की ओर से छठ पूजा के लिए पश्चिमी यमुना नहर के दोनाें किनारों पर बने घाटों पर तैयारी कर दी गई। 29 अक्तूबर को खरना होगा। इसके बाद 30 अक्तूबर को संध्या अर्घ्य और 11 अक्तूबर को निकलते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed