फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Changes in eating habits are increasing dental diseases

खान-पान में बदलाव बढ़ा रहा दांतों की बीमारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Changes in eating habits are increasing dental diseases
दांतों की जांच करते डाक्टर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खान-पान में बदलाव के चलते दांतों की बीमारियां बढ़ रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना 80 से 100 मरीज जांच कराने पहुंच रहे हैं। इसमें 40 प्रतिशत यानी 100 दंत रोगियों में 40 बच्चे भी शामिल हैं। जिस मुख्य कारण बदलता खान-पान और दांतों की देखरेख में लापरवाही है।
जिला नागरिक अस्पताल की दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. बिंदु शर्मा बताती हैं कि अब हमारे खान-पान के तौर तरीकों और खाद्य पदार्थों के स्वरूप में बहुत परिवर्तन आ गया है। ऐसे में ओरल हेल्थ को लेकर सजग रहना आवश्यक है। ओरल हेल्थ से पूरे शरीर का स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है। बच्चे रोजाना चिप्स, चॉकलेट जैसी चीजें खाते रहते हैं। जिससे उनके दांतों में सड़न व पीलापन की समस्या आने लगती है। वहीं अधिकतर लोग रात का खाना खाने के बाद ब्रश नहीं करते हैं। इस वजह से दांतों के बीच खाना फंस जाता है। अगर आपको भी यह आदत है तो ये एक गंभीर समस्या बन सकता है। दांतों के बीच लंबे समय तक खाना फंसे होने की वजह से बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 80 से 100 के बीच दंत रोगी पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर में कैविटी होने से दांत खराब होने की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन

20 मिनट बाद बैक्टीरिया होते हैं सक्रिय
दंत चिकित्सक डॉ. एसके गोयल ने बताया कि खाने के 20 मिनट बाद बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं और एसिड छोड़ना शुरू कर देेते हैं। इससे बचने के लिए खाने के बाद पानी से कुल्ला करना चाहिए। सुबह और रात को खाना खाने के बाद ब्रश जरूर करें। वहीं छह माह बाद अपने दांतों का चेकअप कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूम्रपान और शराब पीने से करें परहेज
लोगों को धूम्रपान, गुटका खाने, तंबाकू चबाने व शराब पीने से परहेज करना चाहिए। इससे लोगों के दांत बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। वहीं मुंह का कैसर होने का खतरा बढ़ जाता है। दांतों के कारण सिर व गले में दर्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed