{"_id":"5d70251f8ebc3e016756014b","slug":"cctv-chalan-in-karnal-karnal-news-knl41311176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से बच नहीं पाएंगे नियम तोड़ने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से बच नहीं पाएंगे नियम तोड़ने वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर यातायात के नियमों को तोड़कर भागने वाले वाहन चालकों के लिए चौंकाने वाली खबर है। बेशक सामने से पुलिस ने आपका चालान नहीं किया है, लेकिन एक से दो दिन बाद आपके घर डाक द्वारा चालान पहुंच सकता है। दरअसल, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चालान पर फोकस बढ़ा दिया है। पुलिस खासकर ऐसे लोगों पर टारगेट कर रही है, जो लोग नियम तोड़कर भाग जाते हैं। 1 सितंबर से यातायात के नियमों में जुर्माना राशि बढ़ने के बाद अब तक सीसीटीवी टीवी के माध्यम से 400 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। एक से दो दिन में यह चालान संबंधित वाहन चालकों के घर पर पहुंच जाएंगे।
बता दें कि करनाल में नगर निगम की तरफ से करीब साढ़े 9 करोड़ रुपये की लागत से 129 सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। ज्यादातर शहर के चौक चौराहों, लाइट बत्ती समेत अन्य स्थानों में हाई क्वालिटी के कैमरे 24 घंटे काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि रात के समय भी इनकी क्वालिटी अच्छी है। एक सितंबर से नए नियम लागू होने के कारण लोगों में जुर्माने का डर है, ऐसे में काफी संख्या में लोग चौक पर पुलिस को देखकर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकालते हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे की जद में आने के बाद ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं।
उद्देश्य चालान नहीं, लोगों की सुरक्षा : एसपी
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि यातायात के नियमों को लागू करवाने की जिम्मेवारी पुलिस विभाग की है। अगर कोई पुलिस कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करेगा उससे विभाग सख्ती से निपटेगा। उन्होंने कहा कि मैं यहा पर ये भी स्पष्ट कर दूं कि चालान करना पुलिस की प्राथमिकता नहीं है। केवल आम जन की सुरक्षा को पुख्ता करना मुख्य उद्देश्य रहा है और आगे भी रहेगा। यातायात के नियमों की अनदेखी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा, नयेे नियमों को सख्ती से लागूू करवाया जाएगा।